बांदा: तिंदवारी चौराहे के पास दो ट्रेलर ट्रकों की टक्कर में एक चालक की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की
Banda, Banda | Dec 30, 2024 बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिंदवारी चौराहे के पास दो ट्रेलर ट्रक की टक्कर होने की वजह से एक ट्रेलर ट्रक चालक की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक युवक जिला रायबरेली के गंगागंज का निवासी था।