टोंक: जिला प्रमुख सरोज बंसल ने बम्मोर में आयोजित शिविर में पहुंचकर आवासीय पट्टे किए वितरित
Tonk, Tonk | Jun 26, 2025 टोंक पंचायत समिति ग्राम पंचायत बम्मोर में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत शिविर आयोजित हुआ। शिविर में जिला प्रमुख सरोज बंसल ने पहुंच लाभार्थियों को आवासीय पट्टे वितरित किए ।जिला प्रमुख ने कहा कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित नहीं रहे। समस्याओं का शीघ्र समाधान हो।