सिमडेगा: जनता दरबार में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
सिमडेगा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने बुधवार को दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। एसपी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।