चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में मंदिर की दान पेटी तोड़कर पैसे चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाने में हुई प्रेस वार्ता
चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप हनुमान मंदिर की दान पेटी तोड़कर पैसे चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की रकम में से 8284 रुपये बरामद किए हैं। इसे लेकर गुरुवार शाम चक्रधरपुर थाने में थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी।