डुमरा: सीतामढ़ी: दो बच्चों को जहर खिलाने के मामले में सदर डीएसपी ने जारी किया बयान, जांच जारी
सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के उसरहिया में दो बच्चों को उनके रिश्तेदार द्वारा जहर दे दिया गया था इस घटना में इलाज के दौरान कृति कुमारी की मौत हो गई है। जबकि कृष कुमार गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती है सदर डीएसपी रामकृष्ण ने बयान देते हुए कहा कि लोगों का बयान अंकित कर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।