डुमरा: मधुबन गांव से पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार
पुनौरा थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए वारंटी की पहचान गणेश जी पासवान के पुत्र संजीव पासवान के रूप में की गई है पुनौरा थाना प्रभारी आलोक कुमार यादव ने मंगलवार को 4:00 बजे इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया की वारंटी के विरुद्ध कोर्ट से वारंट जारी था जिसके आलोक में कार्रवाई की गई है।