लक्ष्मीपुर: मौरा गांव में पति के प्रेम संबंध का विरोध करने पर विवाहिता की पिटाई, अधमरी हालत में खेत में फेंका गया
गिद्धौर के मौरा गांव में पति के कथित प्रेम संबंध का विरोध करना एक विवाहिता को भारी पड़ गया। आरोप है कि पति, सास और ससुर ने मिलकर ललिता देवी की बेरहमी से पिटाई की और अधमरी हालत में खेत में फेंककर फरार हो गए। पीड़िता महिला के पिता ने सोमवार को 6 बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वे लोग मौके पर पहुंचे और घायल ललिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।