छबड़ा: छबड़ा में राजेंद्र गुर्जर बने गुर्जर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष
Chhabra, Baran | Jan 31, 2025 छबड़ा में गुर्जर धर्मशाला में गुर्जर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक कि अध्यक्षता राजेंद्र गुर्जर व संभाग अध्यक्ष छीतर लाल कसाना ने की। बैठक में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर का सभी सदस्यों ने माला पहनकर स्वागत किया। वही सभी सदस्यों व समाजसेवियों ने मिलकर संगठित रूप से समाज उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।