छबड़ा: राज्य वृक्ष खेजड़ी पर चलाई कुल्हाड़ी, सैकड़ों हरे-भरे पेड़ धराशाही किए गए
Chhabra, Baran | Jan 29, 2025 छबड़ा के ग्राम पंचायत सेमली हल्के में आनेवाला गांव अलीनगर से सेमला के मैंन रोड पर सरकारी चारागाह एवं कुछ सेमला के खातेदारों की जगह खाली पड़ी हुई थी। जिस पर सैंकड़ों खेजड़ी के हरे वृक्ष खड़े हुए थे। खेजड़ी के वृक्ष होने के कारण सेमला के एक खातेदार ने तो उसे काश्त के लिए उपयोग में नहीं ले रखा था लेकिन क्षेत्र के ही कुछ अतिक्रमियों की वहां काफी दिन से नजरें थी।