छबड़ा: छबड़ा में सट्टा, अवैध जुआ व कच्ची शराब के मामले में 7 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Chhabra, Baran | Jan 28, 2025 जिला पुलिस अधीक्षक बारां राज कुमार चौधरी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ, जुआ, सटटा, शराब की रोकथाम के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को राजेश कुमार खटाना पु०नि० थाना छबडा मय जाप्ता के द्वारा दौराने कस्बा गस्त विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से सट्टे की खाईवाली, अवैध जुआ व अवैध हथकड कच्ची शराब के तहत कार्यवाही करते हुए 7अभियुक्तगण गिरफ्तार किये।