छबड़ा: छबड़ा क्षेत्र में शांति कुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
Chhabra, Baran | Jan 31, 2025 अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्ति कुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश यात्रा का छबड़ा के ग्रामीण इलाकों में बड़े हर्ष उल्लास के साथ स्वागत अभिनंदन किया। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम पंचायत गुगोर घाटाखेड़ी एवं सेमला, सेमली, मोरली पठार, बालापुरा,पछपड़ा,तुर्कीपाड़ा गोपालपाड़ा, झरखेड़ी में आदि गांवों के लोगों ने पुष्प वर्षा माल्यार्पण पूजा आरती करके स्वागत किया।