अजय कुमार अवस्थी ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, कराया विशाल भंडारा
चंदन चौकी। पलिया नगर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ एवं समाजवादी नेता डॉ. अजय कुमार अवस्थी द्वारा ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगल के अवसर पर चंदन चौकी क्षेत्र के धुस्किया गांव में मंगल सिंह के आवास प्रांगण में विशाल भंडारे एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों सहित 2000 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 270 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया। साथ ही मरीजों को 8 से 10 दिन की निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर का लाभ उठाने पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा का सराहनीय कार्य बताया।
डॉ. अजय कुमार अवस्थी ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपेश गुप्ता, मंगल सिंह, कृपा राम, राम समुझ, केवल सिंह, कैलाश चंद्र, गोपाल वर्मा, सुभाष राजपूत सहित क्षेत्र के अनेक लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा #लखीमपुरखीरी #लखीमपुर #गोला_गोकर्णनाथ #पलियाकलां #निघासन #मोहम्मदी #मैलानी #सिंगाही #धौरहरा #ईसानगर #फूलबेहड़ #कस्ता #भीरा #मितौली #पसगवां #कुकरा #चंदनचौकी #तिकुनियां #सम्पूर्णानगर #गोरीफंटा #खमरिया #ओयल #रामियाबेहड़ #lucknowichikankari #AkhileshYadav #हाइलाइट्स #फ़ॉलोअर्स