शुक्रवार को उदाकिशुनगंज मुख्यालय के नशा मुक्ति केंद्र में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों के द्वारा बिजली, गैस सहित अन्य कारणों से लगने वाली आग के प्रकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी, इस पर किस तरह से काबू पाया जाए इसको लेकर जागरूक किया। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।