कलान: कलान नारी वंदन बिल को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन
शाहजहांपुर के कलान में नारी वंदन अधिनियम बिल पारित न होने से नाराज भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विपक्षी दलों का पुतला दहन किया। कार्यकर्ता ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्र हुए और चेयरमैन हरनारायण गुप्ता के नेतृत्व में जुलूस निकालकर स्टेट हाईवे 43 स्थित ब्लॉक मोड़ पहुंचे। यहां नारेबाजी के बीच पुतला दहन किया गया