जौनपुर: बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम की धूमधाम से मनाई गई जयंती
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी की 90 वीं जयंती जनपद जौनपुर में बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ उत्साह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।