जौनपुर: विशेषज्ञों ने कल्चरल मैपिंग के टिप्स दिए
पूविवि में संस्कृति संरक्षण पर आयोजित कार्यशाला
देश प्रख्यात यात्रा लेखिका एवं ब्लॉगर डॉ. कायनात काज़ी ने कहा कि यात्रा मन से नकारात्मकता को निकालती है भारतीय संस्कृति की विविधता ही इसकी खूबसूरती है. डॉ. कायनात ने ये बातें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कल्चरल क्लब एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में कहीं. इतिहासकार एवं ब्लॉगर एस एम मासूम भी मौजूद रहे