जौनपुर: विद्यालय में तोड़फोड़ कर किया चोरी का प्रयास
गुरुवार को शिक्षण कार्य हेतु निर्धारित समय पर विद्यालय के शिक्षक पहुंचे तो देखा कि विद्यालय की चहारदीवारी पर लगे सीसे को तोड़कर अंदर आकर तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया। अराजक तत्वों द्वारा विद्यालय परिसर में शराब पीकर दारू बोतल भी फोड़कर इधर उधर फेका गया है। शिक्षको ने थाना पर तहरीर देकर शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया।