समाजवादी व्यापार सभा आज़मगढ़ मंडल की बैठक संपन्न, व्यापारी स्वाभिमान मंडलीय सम्मेलन की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा
मऊ। जनपद मऊ स्थित एक निजी मैरेज हॉल में समाजवादी व्यापार सभा, आज़मगढ़ मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन मऊ जिला महासचिव अंकित मद्धेशिया व अध्यक्षता हरिनारायण वर्मा ने किया।
बैठक में आगामी व्यापारी स्वाभिमान मंडलीय सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। संगठन के विस्तार, व्यापारियों की समस्याओं एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा हुई। साथ ही मंडल के सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे का परिचय प्राप्त कर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव अभिषेक मद्धेशिया ने कहा कि समाजवादी व्यापार सभा व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत है। आगामी व्यापारी स्वाभिमान मंडलीय सम्मेलन व्यापारियों की आवाज को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा संगठन को नई दिशा देगा। सभी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।
प्रदेश सचिव राजेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की एकजुटता आवश्यक है। मंडलीय सम्मेलन व्यापारियों को एक मजबूत मंच प्रदान करेगा।
प्रदेश सदस्य बनारसी वर्मा ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, व्यापारियों की आवाज उतनी ही प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचेगी।
जिलाध्यक्ष मऊ शिवम सोनी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मऊ जनपद संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
आज़मगढ़ जिलाध्यक्ष रजत सेठ एवं बलिया जिलाध्यक्ष उमेश चन्द्र वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक के अंत में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया इस बैठक में पवन सोनी,लाल बाबू सोनकर, प्रशान्त, आंनद वर्मा,राजेश सोनी,बबलू श्रीवास्तव, सचदेव वर्मा, विनोद ,शिवकुमार सोनी ,प्रवीण ,विवेकानंद जी मौजूद रहे ।