शामली: रोडवेज बस स्टैंड शामली के पास दुकान से नगदी व मिनी एटीएम मशीन चोरी के मामले में खेडीकरमू निवासी अभियुक्त गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 30, 2026 शनिवार शाम 5:30 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि 24 मई को शहर के रोडवेज बस स्टैंड के सामने दुकान से ताला तोड़कर ₹15000 की नगदी व मिनी ATM मशीन चोरी की घटना प्रकाश में आई थी, जिसके संबंध में मोहल्ला गुजरातियान निवासी अमन कौशिक ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि वारदात में गांव खेड़ीकरमू नई बस्ती निवासी कामिल को गिरफ्तार किया गया है।