मेरठ: शाहजहांपुर में ठेकेदार से लिफाफे में चिट्ठी और कारतूस रखकर ₹50 लाख की रंगदारी मांगने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Jun 17, 2026 स्वाट टीम और थाना किठौर पुलिस ने कस्बा शाहजहांपुर के एक व्यवसायी से लिफाफे में जिंदा कारतूस और चिट्ठी भेजकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले तीन शातिर अभियुक्तों - हुमायूं नगर (लोहियानगर) निवासी महफूज उर्फ फूजी, जाकिर कॉलोनी निवासी शाहनवाज राणा और हुमायूं नगर निवासी आरिफ को गिरफ्तार किया है।