शिवपुरी नगर: सगाई के बाद शादी से किया इनकार, गोद भराई में दिए जेवर और नकदी लौटाने से भी मना; पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
शिवपुरी जिले के बामोरकला थाना क्षेत्र के ग्राम रिजौदी निवासी विक्रम जाटव आज शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे और आवेदन देकर न्याय की मांग की। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे कृष्णा जाटव की सगाई ग्राम पौरोंठ निवासी जगदीश जाटव की बेटी ज्योति जाटव से कराई थी। करीब चार माह पहले गोद भराई की रस्म भी हुई थी।