सुल्तानपुर: कूरेभार में हरियाली बढ़ाने के अभियान के तहत शारदा नहर की पटरियों पर 2100 छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे
कूरेभार ग्राम पंचायत में पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक पौधरोपण अभियान शुरू किया गया है। धनपतगंज मार्ग स्थित शारदा सहायक खंड-16 की माइनर पर रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।नहर की दोनों पटरियों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। इनमें नीम, पीपल, सागौन, अमरूद, सहजन और जामुन शामिल हैं। ग्राम सभा ने 2100 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया