करन पठार से लापता नाबालिग किशोरी को शनिवार को सरई पुलिस ने 3 बजे दस्तयाब करते हुए परिजनों के सुपुर्द किया गया। कार्रवाई के बारे में पुलिस ने बताया कि नाबालिग को गोहपारू से दस्तयाब करते हुए परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने किशोरी के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।