स्वार: डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मुमताज़ अली ने दी प्रतिक्रिया
Suar, Rampur | May 26, 2026 देशभर में डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मुमताज़ अली ने मंगलवार शाम करीब चार बजे अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही ईंधन की कीमतों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। मुमताज़ अली ने कहा कि महंगाई के कारण गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।