छिबरामऊ: निगम मंडी से कई किसान नेताओं के संगठनों ने नगर में बड़ी धूमधाम से निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के निगम मंडी से नगर में कई किसान नेताओं के संगठनों द्वारा एक जड़ता होकर नगर में बड़ी धूमधाम से निकल गई भव्य तिरंगा यात्रा। शुक्रवार की दोपहर 1:20 पर इसका शुभारंभ किया गया। वहीं यह तिरंगा यात्रा नगर का भ्रमण करते हुए शहर के तिरंगा तिराहे पर पहुंची। इस तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा का लोगों ने किया स्वागत।