छिबरामऊ: कुंवरपुर करनौली की रहने वाली एक महिला हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से घायल, कराया भर्ती, उपचार जारी
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर करनौली की रहने वाली शकुंतला देवी अपने छत पर किसी काम से गई थी वहीं छत से 11000 की लाइन गुजरी हुई थी। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आने से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजनों के द्वारा उन्हें घायल अवस्था में गुरुवार की शाम 4:20 पर 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार नियंत्रण जारी है।