छिबरामऊ: मलिकपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत और एक घायल, पुलिस ने घायल को कराया भर्ती
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कस्बा गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर गांव के पास तेज रफ्तार एक कार ने दो बाइक सवार को रौद दिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती हालत गंभीर हायर सेंटर रेफर।