बलिया: चितबड़ागांव को तहसील बनाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री नारद राय ने सीएम योगी से की मुलाकात
Ballia, Ballia | May 10, 2026 मिशन विधानसभा 2027 के लिए विधानसभा क्षेत्र फेफना में मजबूत दस्तक देने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय ने रविवार को मुख्यमंत्री सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और फेफना विधानसभा क्षेत्र के हृदय स्थल चितबड़ागांव को तहसील बनाने की पुरजोर मांग करते हुए प्रार्थना पत्र भी दिया।