डोभी: बहेरा थाना गेट के पास सब्जी लदे पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Dobhi, Gaya | Jan 9, 2026 डोभी चतरा सड़क मार्ग से बहेरा थाना की पुलिस ने सब्जी लदे एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई बहेरा थाना गेट के सामने की गई, जहां जांच के दौरान पिकअप से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब के कुल 151 कार्टन, जिसकी मात्रा लगभग 1450.2 लीटर शराब जब्त की गई। मुख्य जानकारी बहेरा थानाध्यक्ष रवि रंजन ने शुक्रवार की शाम पांच बजे दी है।