कुमारखंड: रामगंज में ग्राइंडर मशीन से कारीगर का हाथ कटा, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
कुमारखंड थाना क्षेत्र के रामगंज में गुरुवार को शाम करीब पांच बजे लोहे का रॉड काटने के दौरान ग्राइंडर मशीन असंतुलित हो जाने से एक कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया है।