बरेली: मोहल्ला कोर्ट में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, मामले की पुलिस से की गई शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोर्ट में दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की शिकायत युवक ने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।