इटावा: इकदिल थाना क्षेत्र में प्रेमिका से बात करने से परिजनों ने रोका तो युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी का किया प्रयास
Etawah, Etawah | Mar 2, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र मानिकपुर मोड़ निवासी अंकित पुत्र विनोद कुमार के परिजनों ने उसे प्रेमिका से बात करने को रोका तो गुस्साए अंकित ने शनिवार दोपहर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी करने का प्रयास किया।वही युवक के पिता ने उसे उपचार हेतु जिलाचिकित्सालय पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने उपचार सुरु कर मामले की जानकारी पुलिस को दी।