इटावा: नगला मर्दान गांव में दबंगों ने शख्स को चाकू मारकर किया घायल; एक घंटे तक सीने में धंसा रहा चाकू, सैफ़ई PGI किया गया रेफर
Etawah, Etawah | Mar 2, 2024 नगला मर्दान गांव में निमंत्रण खाने गए ढकपुरा निवासी राजेश कुमार पर दबंगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजन शख्स को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने सैफ़ई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, करीब एक साल पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।