विभूतिपुर: विभूतिपुर के कापन वार्ड 4 में सर्पदंश से एक किशोर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कापन में सोमवार की अहले सुबह एक 14 वर्षीय किशोर की सांप काटने से मौत हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अरुण पासवान के 14 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार अपने भाई व अन्य के साथ सोया हुआ था। सोये अवस्था में ही सांप ने काट लिया था। उसे लेकर तंत्र-मंत्र, झार-फूंक करवाया। हालत बिगड़ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उस रेफर कर दिया।