बांका: समाहरणालय में एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ किया मासिक अपराध गोष्ठी, कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर दिया गया जोर
Banka, Banka | Jun 12, 2026 समाहरणालय सभागार में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने मासिक क्राइम मीटिंग किया। जिसमें जिले के सभी थाना एवं ओपी अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान जिले में लंबित कांडों की विस्तार से समीक्षा की गई और उनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को कहा।