कोल: नूरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर खिलाकर हत्या का आरोप
Koil, Aligarh | Mar 31, 2026 नूरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। 23 वर्षीय रजिया और उसकी बहन रजनी का निकाह 12 मार्च 2025 को एक ही परिवार में 2 भाइयों के साथ हुआ था। मायके पक्ष के अनुसार निकाह के दौरान मायके पक्ष ने एक लड़की को दहेज में बाइक जबकि दूसरे को बाइक का पैसा दिया था। आरोप है ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करता था।