फिरोज़ाबाद: गौ माता को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग, गौ-वध पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए डीएम कार्यालय में दिया गया ज्ञापन
राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन शुक्रवार दोपहर एक बजे करीब जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपते हुए गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने तथा पूरे देश में गौ-वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए प्रभावी केंद्रीय कानून बनाने की मांग उठाई।