मालनपुर नगर परिषद द्वारा नगर में बने नाले नालियों की साफ सफाई कराई गई।इससे नगर वासियों ने नगर परिषद सीएमओ से शिकायत की थी।कि रोड के किनारे बने हुए नाले जाम हो गए हैं जिसके कारण गंदा पानी सड़कों पर फैलता है। जिससे राहगीरों को परेशानी होती है इस समस्या को देखते हुए नगर परिषद सीएमओ द्वारा नगर के नाले नालियों की शुक्रवार शनिवार को लगभग 3 बजे साफ सफाई करवाई।