आंवला: आंवला शाहाबाद रोड पर सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत, बरसेर बाजार के पास छोटा हाथी ने मारी टक्कर
आंवला तहसील के सिरौली क्षेत्र में शाहाबाद रोड पर बरसेर बाजार के पास शुक्रवार देर शाम सात बजे एक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, खरगपुर निवासी मालो देवी (55) पत्नी छोटेलाल उर्फ कल्लू ई-रिक्शा से बरसेर बाजार में खरीदारी करने आई थीं।