हज़ारीबाग: गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
हजारीबाग: गिद्दी सी चेकपोस्ट पर हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य मो. वारिस (22) को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 2 जून को दो अपराधियों ने चेकपोस्ट पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की थी। पूछताछ में मो. वारिस ने घटना में