कैराना: कैराना नगरपालिका में अतिक्रमण को लेकर बुलाई गई व्यापारियों की बैठक में जमकर हुआ हंगामा
Kairana, Shamli | Apr 15, 2026 कैराना नगरपालिका में ईओ समीर कुश्यप ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नगर में अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर व्यापारियों की बैठक बुलाई। बैठक के दौरान व्यापारियों ने ईओ पर धमकाने का आरोप भी लगाया, जिसके चलते हंगामा हो गया और व्यापारी बैठक छोड़कर वापस जाने लगे, जिस पर ईओ सभाकक्ष से बाहर आए और व्यापारियों को मनाकर पुन: बैठक के लिए सभाकक्ष में ले गए।