बहराइच: कुसौर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कुसौर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान काशीराम निवासी बख्शीपुरा थाना दरगाह शरीफ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, काशीराम मानसिक रूप से कमजोर था। शनिवार को पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं।