रायबरेली: कोतवाली नगर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा और पासपोर्ट बनाने वाले अभियुक्त को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस टीम ने,रविवार को थानाक्षेत्र से फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनाने वाले,एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर पर लाकर, अभियोग पंजीकृत करते हुए,मुकदमा दर्ज करते हुए,न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि,अभियुक्त का नाम,नसीम पुत्र मोहम्मद मनसफ अली,निवासी छतोह थाना नसीराबाद का रहने वाला है।