रायबरेली: बरदर गांव मे पांच इंडिया मार्का नल महीने से है खराब, शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदार बेखबर ग्रामीणों में आक्रोश#Jansamasya
9 मार्च रविवार शाम 4:00 बजे बरदर गांव के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है। कई महीनो से खराब पड़े इंडिया मार्का नल से पीने योग्य जल का उपयोग न कर पाने से आक्रोश व्याप्त है। जिसकी शिकायत विकासखंड अधिकारी सहित 1076 पर भी कंप्लेंन दर्ज करा चुके हैं। परंतु कहीं सुनवाई न होने पर नल को ठीक कराने की ग्रामीणों ने गुहार लगाई है। जिम्मेदार कल परसों का हवाला दे रहे हैं।