रायबरेली: देवानंदपुर गांव में पीड़ित की जमीन पर दबंगई से विपक्षी द्वारा किया जा रहा कब्जा, थाने में की गई शिकायत
9 मार्च इस रविवार शाम करीब 6:00 बजे मिल एरिया थाने में पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ कार्यवाही करने की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया, कि गांव के ही दबंग व्यक्तियों ने धोखे से बैनामा कराकर निर्माण कार्य कर कब्जा कर रहे हैं। दाखिल खारिज में रोक लगाने के बाद भी प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है। पीड़ित ने थाने में कार्य रोकने तथा विपक्षियों पर कार्यवाही की मांग की है।