दुधि: सोनभद्र की डॉक्यूमेंट्री फिल्म का मुंबई में प्रमोशन, पर्यावरण कार्यकर्ता जगत नारायण विश्वकर्मा को मिला आमंत्रण
सोनभद्र के प्रदूषण और पानी की समस्या के साथ निदान स्वरूप हर घर नल जल योजना पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म हर घर शुद्ध जल फिल्म का मंगलवार की शाम मुंबई में सुभाष घई के फिल्म थियेटर में प्रमोशन होगा ।सोनभद्र से जाने माने पर्यावरण कार्यकर्ता और विख्यात पत्रकार जगत नारायण विश्वकर्मा को आमंत्रित किया गया है ।