मैहर: मां शारदा मंदिर समिति में करोड़ों का बकाया, 8 साल में नहीं हुई वसूली, अब ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई
मैहर में मां शारदा देवी मंदिर की व्यवस्थाओं और आय-व्यय को लेकर एक बड़ा वित्तीय मामला सामने आया है। मंदिर प्रबंध समिति के दस्तावेजों में खुलासा हुआ है कि वर्ष 2018 से अप्रैल 2026 तक विभिन्न मदों में कुल 7 करोड़ 94 लाख 45 हजार 478 रुपए की राशि बकाया होनी बताई गई है।अब मैंहर कलेक्टर की निगरानी में मामले की जांच करवाते हुए की जाएगी सख्त कार्यवाही।