कानपुर: कल्याणपुर पनकी रोड पर दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश जारी: आईपीएस ने दी जानकारी
कल्याणपुर में पनकी रोड पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। थोड़ी देर में दोनों पक्षों से जमकर बीच सड़क पर लात घूसे चलने लगे। जिसके चलते कुछ देर के लिए पनकी रोड का यातायात बाधित हो गया। IPS सुमेध मिलिंद जाधव ने शुक्रवार को रात 11बजे बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की है जल्दी की गिरफ्तारी की जाएगी।