अकबरपुर: पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल अकबरपुर परिसर में स्थित वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
मिशन शक्ति अभियान 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा जिला अस्पताल अकबरपुर परिसर में स्थित “वन स्टॉप सेंटर” (One Stop Center) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया।