बेगूसराय: बेगूसराय में अपराधियों ने पूर्व मुखिया पर किया जानलेवा हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने घर पर चढ़कर पूर्व मुखिया समेत तीन लोगों को लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो से पहुंचे अपराधी हमला करते साफ नजर आ रहे हैं। मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के देवनगर का है।